- Hindi News
- National
- Dainik Bhaskar News Headlines; Rahul Gandhi, Cyrus Mistry Road Accident, Bharat Jodo Yatra, Liz Truss
4 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर
नमस्कार,
गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। राहुल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात ड्रग्स का सेंटर बन गया है। यहां के मुंद्रा पोर्ट से हर 2-3 महीने में ड्रग्स मिल रहे हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
उधर, विकिपीडिया पर भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम खालिस्तान से जोड़ने के मामले पर सरकार ने एक्शन लिया है। IT मिनिस्ट्री ने विकिपीडिया के अफसरों को नोटिस जारी किया है। मंत्रालय ने कहा है कि इससे देश का माहौल बिगड़ सकता है।
देश-दुनिया की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में पढ़िए, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
- भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप में सुपर-4 का मुकाबला खेला जाएगा।
- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई।
5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. गुजरात में राहुल का ऐलान, चुनाव जीतने पर 500 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर
गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे। राहुल ने कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो किसानों का 3 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा। 10 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। साथ ही 500 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो कोरोना से मरने वालों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देंगे। पढ़ें पूरी खबर
2. क्रिकेटर अर्शदीप को खालिस्तानी बताया, विकिपीडिया को सरकार का नोटिस
एशिया कप के भारत-पाकिस्तान मैच में रविवार को अर्शदीप सिंह ने आसिफ अली का कैच छोड़ा था। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। अर्शदीप की विकिपीडिया प्रोफाइल में बदलाव करते हुए उन्हें 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में खालिस्तानी टीम का हिस्सा बताया। इस पर एक्शन लेते हुए सरकार ने विकिपीडिया के अफसरों को नोटिस जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर
3. मिस्त्री की मर्सिडीज कार का CCTV फुटेज, 9 मिनट में तय की 20 KM की दूरी
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के रोड एक्सीडेंट से पहले का CCTV फुटेज सामने आया। इससे पता चला है कि मिस्त्री जिस लग्जरी मर्सिडीज कार में सवार थे, उसकी स्पीड 134 किलोमीटर प्रति घंटा थी। कार ने रविवार दोपहर 2:21 बजे पालघर के पास चरौती का चेक पोस्ट क्रॉस किया था। यहां से 20 KM दूर सूर्या नदी के पुल पर 9 मिनट बाद हादसा हुआ। पढ़ें पूरी खबर
4. कर्नाटक हिजाब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जस्टिस बोले- ये धार्मिक मामला नहीं
कर्नाटक हिजाब विवाद मामले पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि ड्रेस कोड लागू करने का मतलब है कि आप लड़कियों को कॉलेज जाने से रोक रहे हैं। इस पर जस्टिस गुप्ता ने कहा कि पब्लिक प्लेस पर ड्रेस कोड लागू होता ही है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा- हम जोर देकर कह रहे हैं कि हिजाब का जो अभी विवाद है, वो धार्मिक नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
5. लिज ट्रस होंगी ब्रिटेन की अगली PM, भारतीय मूल के ऋषि सुनक 21 हजार वोटों से हारे
47 साल की लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी। उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को 21 हजार वोटों से हरा दिया। जीत के बाद लिज ने सुनक की तारीफ करते हुए उन्हें अच्छी समझ वाला नेता बताया। 2001 के बाद लिज पहली ऐसी ब्रिटिश PM इलेक्ट हैं, जिन्हें 60% से कम वोट मिले। वे आज PM के तौर पर शपथ लेंगी। पढ़ें पूरी खबर
रेस में आगे चल रहे सुनक आखिर क्यों पिछड़े, पढ़िए इसकी वजह
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- हेमंत सोरेन ने विश्वास मत जीता: झारखंड विधानसभा में बोले- आंदोलनकारी का बेटा, डरने वाला नहीं; भाजपा ने किया वॉकआउट (पढ़ें पूरी खबर)
- भारत पहुंचीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना: 8 सितंबर तक रहेंगी; दोनों देशों के बीच हो सकते हैं 7 समझौते (पढ़ें पूरी खबर)
- दिल्ली शराब नीति पर भाजपा का स्टिंग: पात्रा बोले- शराब माफिया से केजरीवाल-सिसोदिया ने कमीशन कमाया, सिसोदिया ने मजाक बताया (पढ़ें पूरी खबर)
- रेप के आरोपी शिवमूर्ति के शिष्य की संदिग्ध मौत: सुसाइड नोट मिला पर वजह साफ नहीं, लिंगायत मठ सेक्स केस में नाम आने से परेशान थे (पढ़ें पूरी खबर)
- काबुल में रूसी एम्बेसी के बाहर फिदायीन हमला: 2 रूसी डिप्लोमैट्स समेत 20 की मौत; 6 साल पहले भी यहीं हुआ था हमला (पढ़ें पूरी खबर)
खबर लेकिन कुछ हटके…
15 महीने के बेटे को बाघ से छुड़ा लाई मां, 20 मिनट लड़ी, फेफड़े तक घुसे बाघ के नाखून
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक मां बेटे को बचाने के लिए बाघ से लड़ गई। 15 महीने के बच्चे को बचाने के लिए वह 20 मिनट तक बाघ से लड़ती रही। बाघ के नाखून महिला के फेफड़े तक घुस गए, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। महिला ने बाघ के जबड़े से बेटे को छुड़ा लिया। उसकी पीठ पर नाखून के गहरे घाव हो गए। बच्चे के सिर में चोट आई है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। पढ़ें पूरी खबर
खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
फोटो जो खुद में खबर है…
बेंगलुरु में पिछले एक हफ्ते से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते सोमवार को बाढ़ जैसे हालात हो गए। लोगों को रेस्क्यू करने के लिए नाव की मदद भी लेनी पड़ी। कई स्कूलों के अंदर भी पानी भर गया। बेंगलुरु एयरपोर्ट के मेन एंट्रेंस गेट पर भी पानी भर गया। परेशान लोगों ने बोम्मई सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यहां के इलाके इटली के वेनिस शहर जैसे दिखाए देने लगे हैं।
आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
1965 में आज ही के दिन इंडियन आर्मी ने सरहद पार कर पाकिस्तान के लाहौर और सियालकोट पर हमला किया था। भारत ने ये हमला पाकिस्तान की ओर से 1 सितंबर को लॉन्च किए गए ऑपरेशन ग्रैंडस्लैम के जवाब में किया। इंडियन आर्मी ने लगभग-लगभग लाहौर पर कब्जा कर ही लिया था। कश्मीर पर कब्जा करने की उम्मीद से भारत में घुसा पाकिस्तान लाहौर को खोने ही वाला था। यूनाइटेड नेशंस के दखल के बाद 23 सितंबर को सीजफायर की घोषणा हुई। 1965 के युद्ध के बाद जनवरी 1966 में भारत और पाकिस्तान के बीच ताशकंद समझौता हुआ।
कर्क राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में फायदा मिलेगा।। जानिए, आज का राशिफल
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…